Loading...
Loading...

Principal Message

वीरांगना लक्ष्मी‍बाई की शहादत भूमि ग्वालियर से सन् 1957 से शिक्षा प्रदान कर रही संस्थाा लक्ष्मीाबाई स्मारक उ. मा. विद्यालय, गणेश बाग, आरआर टॉवर के पास, एबी रोड, बहोड़ापुर, लश्कर ग्वालियर, में बालिकाओं को सर्व सुलभ मूल्य आधारित शिक्षा एवं उनके सर्वांगीण विकास हेतु नवीन शैक्षणिक सत्र् में प्रवेश लेने वाली सभी छात्राओं की विद्यालय परिवार हार्दिक अभिनंदन करता है।

यह विद्यालय सन् 1957 में शिक्षा के क्षैत्र में विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रांरभ किया गया था और अब यह विद्यालय पूर्ण विकसित सुदढ़ सख्त अनुशासन के साथ शैक्षणिक गतिविधियों एवं सांस्कृतिक आयोजनों तथा प्रखर कौशल पद्यति के द्वारा शिक्षा प्रदान करने में नगर में प्रतिष्ठा प्राप्ति है। विद्यालय में बालिकाओं के पठन-पाठन हेतु सभी सुविधाए उपलब्ध है। तथा विद्यालय में अनुशासन के साथ-साथ सौहाद्रपूर्ण वातावरण में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बौद्धिक विकास शिविर उनमें नैतिक शिक्षा हेतु एन.एस.एस.

शिविर तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा उनकी प्रतिभाओं को उभारने का अवसर प्रदान किया जाता है। आज हमारे विद्यालय के विद्यार्थी ग्वालियर ही नहीं देश-विदेश में उच्चम पद पर कार्य करके अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुए हमारे विद्यालय एवं हमारे नगर का नाम रोशन कर रहे है। मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।

lakshmibaismarak-principal-img

श्री जगदीशप्रसाद श्रीवास